Organic vermicompost Business 2026 

भारत में तेजी से Organic Farming बढ़ रही है, क्योंकि लोग अब chemical-free food चाहते हैं। इसी वजह से Vermicompost जैसे Organic Fertilizer की demand तेजी से बढ़ रही है। Global Vermicompost market 8%+ CAGR से grow कर रहा है और आने वाले सालों में double होने वाला है

vermicompost ( organic fertilizer )

1. Organic Fertilizer (Vermicompost) क्या है

Organic Fertilizer (Vermicompost) Business एक ऐसा कृषि आधारित बिजनेस है जिसमें earthworms (केंचुए) की मदद से गोबर, सूखी पत्तियां और किचन वेस्ट को high-quality organic खाद में बदला जाता है। यह खाद पूरी तरह natural होती है और मिट्टी की उर्वरता (fertility) बढ़ाती है, जिससे फसल की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों बेहतर होते हैं।

vermicompost organic fertilizer

बिजनेस छोटे level (घर या खेत से) से शुरू होकर बड़े commercial level तक आसानी से grow किया जा सकता है। इसमें raw material सस्ता या free में मिल जाता है, production process simple होता है, और तैयार खाद को farmers, nursery owners, और home gardeners को आसानी से बेचा जा सकता है

आज के समय में farmers chemical fertilizers से होने वाले नुकसान (soil damage, health risk) को समझ रहे हैं, इसलिए वे तेजी से organic fertilizer की तरफ shift हो रहे हैं। इसी वजह से Vermicompost की demand लगातार बढ़ रही है।

2. Vermicompost Business कैसे शुरू करें?

Vermicompost business शुरू करने के लिए सबसे पहले आपको एक suitable जगह चाहिए — यह आपके घर का खाली हिस्सा, खेत, या backyard हो सकता है जहां पानी की सुविधा और छाया (shade) हो। Direct धूप और बारिश से बचाने के लिए shed या shade net लगाना जरूरी होता है

vermicompost organic fertilizer row metarial

इसके बाद आपको vermi beds (cement tank या प्लास्टिक बेड) तैयार करने होते हैं, जिनका size आमतौर पर 10×3 feet होता है।

Raw material के रूप में गोबर (preferably गाय का), सूखी पत्तियां, किचन वेस्ट और crop residue इस्तेमाल होता है। शुरुआत में इन materials को 10–15 दिन तक partially decompose (pre-compost) करना जरूरी होता है, ताकि heat कम हो जाए और worms के लिए safe बन सके।

Moisture level 60–70% रखना होता है, मतलब हल्का गीला रहे लेकिन पानी जमा न हो। हर 2–3 दिन में पानी का छिड़काव करें और beds को disturb न करें।

लगभग 40–60 दिन में worms organic waste को पूरी तरह nutrient-rich compost में बदल देते हैं

जब compost dark brown और soil जैसा दिखने लगे, तो इसे छानकर (sieving) अलग कर लें और worms को अगले batch के लिए reuse कर लें।

Compost को सूखी जगह पर रखें और 1kg, 5kg, 25kg bags में पैक करें ताकि अलग-अलग customers को बेच सकें। शुरुआत में आप छोटे scale पर 2–3 beds से शुरू करके process सीख सकते हैं, फिर धीरे-धीरे production बढ़ा सकते है |


अन्य बिजनेस भी देखें :-

How to start a Paper plate business

How to start a homemade soap

How to start a agarbatti business

How to start a dry fruits chips


3. Raw Material क्या-क्या लगेगा, कहाँ मिलेगा, Best Supplier

Vermicompost बनाने के लिए आपको मुख्य रूप से 5–6 basic raw materials की जरूरत होती है, सबसे जरूरी raw material है गाय का गोबर (Cow Dung), जो worms का main food होता है और इससे high-quality compost बनता है। इसके अलावा सूखी पत्तियां, खेत का कचरा (crop residue), सब्जियों के छिलके, और किचन वेस्ट भी इस्तेमाल होता है — worms इन्हें खाकर nutrient-rich compost बनाते हैं

vermicompost suppliers

सबसे important raw material है earthworms (Eisenia Fetida), जिन्हें “Red Wiggler” कहा जाता है। ये worms खास तौर पर vermicomposting के लिए इस्तेमाल होते हैं क्योंकि ये तेजी से organic waste को compost में बदलते हैं

Raw Material कहाँ मिलेगा + Best Suppliers:

1. Cow Dung (गोबर): Local dairy farm / गौशाला (सबसे सस्ता या free), Rural areas में ₹1–2/kg तक मिल जाता है

2. Dry Leaves + Farm Waste: अपने खेत से या आसपास के farmers से, Municipal cleaning waste से भी free में मिल सकता है

3. Kitchen Waste: Hotels, hostels, restaurants से tie-up करके free में ले सकते हो

4. Earthworms (Best Supplier ):
1) Janki Organics → Vermicompost + worms supplier (Haryana)
2) GSD Organics → ₹130–₹150/kg worms available
3) Kechuaa Organics Private Limited → bulk supply (₹250/kg approx)
4) Lila Agrotech Pvt. Ltd. → online worms delivery (2026 trending model)

NOTE :- Dairy + hotel waste tie-up कर लो → Raw material cost = ZERO Earthworms एक बार खरीदो → फिर multiply होते रहेंगे (extra income source भी बनता है)


4. Vermicompost बनाने की Process (Step-by-Step

Vermicompost बनाने की process बहुत simple है, लेकिन अगर आपने सही steps follow नहीं किए तो worms मर सकते हैं या compost की quality खराब हो सकती है।

1) सबसे पहले आपको raw material (गाय का गोबर + सूखी पत्तियां + किचन वेस्ट) को 10–15 दिन तक खुले में रखकर pre-composting करनी होती है, ताकि उसमें मौजूद heat और harmful gases निकल जाएं।

2) इसके बाद इस material को vermi bed या tank में 2–3 layers में भरें — नीचे सूखी पत्तियां, फिर गोबर, फिर organic waste — ताकि proper air circulation बना रहे।

3) इसमें earthworms (Eisenia Fetida) डाले जाते हैं और ऊपर से हल्की मिट्टी या सूखी घास की layer डाल दी जाती है, जिससे worms को natural environment मिले।

4) इसके बाद सबसे important काम है moisture maintain करना — रोज या हर 2–3 दिन में हल्का पानी छिड़काव करें, लेकिन पानी जमा नहीं होना चाहिए, वरना worms मर सकते हैं।

NOTE :- Bed को हमेशा छाया में रखें और direct sunlight या heavy बारिश से बचाएं।

5) लगभग 40–60 दिन में worms पूरे waste को compost में बदल देते हैं। जब material dark brown, soil जैसा और smell-less हो जाए, तो समझ लो compost तैयार है।

6) अब इसे छानने (sieving) की process की जाती है, जिसमें worms अलग हो जाते हैं और compost अलग — worms को आप अगले batch के लिए reuse कर सकते हैं।

ध्यान रहे :- compost को सुखाकर 1kg, 5kg, 25kg bags में pack किया जाता है, ताकि market में आसानी से बेचा जा सके। जितना सही process, उतनी high-quality compost और उतना ज्यादा profit।


5. Vermicompost कहाँ बेचें? Target Customer + Online & Offline Strategy

सबसे बड़ी गलती लोग ये करते हैं कि production शुरू कर देते हैं, लेकिन selling plan नहीं बनाते। Reality ये है कि Vermicompost की demand already market में मौजूद है — आपको बस सही customer तक पहुँचना है।

Target Customers (सबसे ज्यादा खरीदने वाले):

➡️ Farmers (Organic खेती करने वाले)
➡️ Nursery owners (plants और gardening वाले)
➡️ Home gardeners (शहरों में तेजी से बढ़ता trend)
➡️ Landscaping companies (parks, hotels, farmhouses)
➡️Organic stores

Offline Selling

➡️ Direct Farmers को बेचो: 
1. Local मंडी और गांव के farmers से contact 2. Demo देकर दिखाओ कि compost कैसे yield बढ़ाता है

➡️ Nursery & Plant Shops:
1. Local plant nursery से tie-up करो
2. Regular bulk order मिल सकता है

➡️ Government & NGO Projects:
1. Organic farming projects में supply कर सकते हो 2. Agriculture department के साथ contact बनाओ

Local Market दुकान:
Fertilizer shop पर अपना product रखवाओ (commission basis)

Online Selling

➡️ IndiaMART & TradeIndia
Bulk buyers (farmers, dealers) मिलते हैं Free listing से leads आने लगती हैं

➡️ Facebook Marketplace
Local buyers जल्दी मिलते हैं बिना investment के selling शुरू

➡️ Instagram (Reels Strategy)
Gardening और organic farming content डालो Direct customer DM से order

➡️ Amazon & Flipkart
Branded packing के साथ high margin selling पूरे India में reach

6. Vermicompost Business में Risk क्या हैं और उन्हें Manage कैसे करें?

सबसे बड़ा risk है moisture और temperature control — अगर bed ज्यादा सूखा हो गया तो worms मर सकते हैं, और अगर ज्यादा पानी भर गया तो सड़न (rotting) शुरू हो जाती है।
इसे manage करने के लिए 60–70% moisture maintain रखें

low-quality raw material — अगर आप fresh (unprocessed) गोबर या chemical mixed waste इस्तेमाल करते हैं, तो heat और toxins worms को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
इससे बचने के लिए हमेशा 10–15 दिन pre-composting करें और trusted source से ही material लें।

market demand और pricing issue — कई बार लोग production ज्यादा कर लेते हैं लेकिन buyer ready नहीं होता, जिससे stock फंस जाता है।
पहले demand create करो (nursery, farmers, online listing), फिर production बढ़ाओ। Bulk + retail दोनों channel maintain करना जरूरी है।