Homemoneyskills में आपका स्वागत है🤗

यह सिर्फ एक वेबसाइट नहीं, बल्कि उन लोगों के लिए एक प्लेटफॉर्म है जो खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, गाँव में रहकर कमाई करना चाहते हैं, या कम लागत में नया काम सीखकर आत्मनिर्भर बनना चाहते हैं

आज के समय में बहुत से लोग नौकरी के पीछे भागते हैं, लेकिन सही जानकारी और सही मार्गदर्शन की कमी के कारण छोटे बिजनेस और मैन्युफैक्चरिंग के बड़े अवसरों को पहचान नहीं पाते। Homemoneyskills का उद्देश्य यही है कि लोगों तक आसान भाषा में ऐसे बिजनेस आइडियाज पहुँचाए जाएँ जिन्हें कम निवेश में शुरू किया जा सके और जिनसे अच्छी कमाई की जा सके।

हम खासतौर पर बेरोजगार युवाओं, किसानों, छोटे व्यापारियों और घर से काम शुरू करने वाले लोगों के लिए कंटेंट बनाते हैं जो अपने दम पर कुछ नया करना चाहते हैं। यहाँ आपको सिर्फ बिजनेस आइडिया नहीं, बल्कि बिजनेस शुरू करने से लेकर कमाई तक की पूरी जानकारी दी जाती है।


हम क्या शेयर करते हैं?

Homemoneyskills पर आपको कई अलग-अलग कैटेगरी में जानकारी मिलती है, जैसे

Manufacturing Business Ideas
Machines Details & Business license
Food & Fast Food Business ideas 
Farming & Organic Farming Ideas
Village Business Ideas
Small Scale Industry Ideas
Home Based Business Ideas 
Low Investment Startup Ideas
Seasonal Business Opportunities
Online Earning & income sources 
Skill Based Income Ideas
Business & Startup Success Story 
Business Growth Strategies & Tips 
Business Loan, Subsidy, Govt. Scheme 
Business Full Guide Ebook in Hindi

हम हर बिजनेस के बारे में गहराई से जानकारी देने की कोशिश करते हैं ताकि कोई भी व्यक्ति आसानी से समझ सके कि बिजनेस कैसे शुरू करना है और उसे सफल कैसे बनाना है।


हमारी जानकारी में क्या-क्या शामिल होता है?

हमारे आर्टिकल्स और गाइड्स में आमतौर पर ये सभी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल रहती है:

बिजनेस कैसे शुरू करें
कितनी लागत लगेगी
कौन-कौन सी मशीन की जरूरत होगी, कीमत ..
कच्चा माल कहाँ मिलेगा
उत्पादन प्रक्रिया कैसे होगी
पैकेजिंग और ब्रांडिंग कैसे करें
मार्केटिंग और बिक्री कैसे बढ़ाएँ
कितना मुनाफा हो सकता है
क्या-क्या रिस्क होते है और कैसे मैनेज करें
लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन की जानकारी
छोटे स्तर से बड़े स्तर तक बिजनेस बढ़ाने के तरीके

हम कोशिश करते हैं कि जानकारी सिर्फ थ्योरी तक सीमित न रहे, बल्कि वास्तविक मार्केट और वर्तमान समय के हिसाब से उपयोगी भी हो।


हमारा (Homemoneyskills) उद्देश्य

भारत के लाखों युवाओं में हुनर है, लेकिन सही दिशा और सही जानकारी की कमी उन्हें आगे बढ़ने से रोकती है। बस इसी समस्या का समाधान Homemoneyskills का मिशन है लोगों को नए बिजनेस अवसरों से जोड़ना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद करना।

हम चाहते हैं कि गाँव और छोटे शहरों के लोग भी आधुनिक बिजनेस, मैन्युफैक्चरिंग और प्रोसेसिंग इंडस्ट्री की जानकारी लेकर अपनी कमाई बढ़ा सकें। साथ ही साइड इनकम सोर्सेज बढ़ा सके और ऑनलाइन अपने गाँव या शहर में घर से ही पैसे कमा सके 


Homemoneyskills क्यों अलग है?

आसान और सरल भाषा में सम्पूर्ण जानकरी मिलती है
कम निवेश वाले बिजनेस पर ज्यादा फोकस करते है
वास्तविक और प्रैक्टिकल जानकारी दी जाती है 
गाँव और छोटे शहरों के लोगों के लिए उपयोगी कंटेंट
नए और ट्रेंडिंग बिजनेस आइडियाज शेयर करते है 
मशीन, लागत और कमाई की विस्तृत जानकारी देते है 

Note : हमारा उद्देश्य सिर्फ जानकारी देना नहीं, बल्कि लोगों को प्रेरित करना भी है ताकि वे खुद का काम शुरू करने का साहस कर सकें।


हमारा (Homemoneyskills) विज़न

हम चाहते हैं कि Homemoneyskills आने वाले समय में भारत का एक भरोसेमंद प्लेटफॉर्म बने जहाँ लोग बिजनेस, फार्मिंग और स्किल बेस्ड कमाई से जुड़ी वास्तविक और उपयोगी जानकारी प्राप्त कर सकें।

अगर आप भी नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, कम निवेश में ज्यादा कमाई के तरीके सीखना चाहते हैं या अपने हुनर को आय का स्रोत बनाना चाहते हैं, तो Homemoneyskills आपके लिए सही जगह है।


Contact Us :

अगर आपके पास कोई सवाल, सुझाव या बिजनेस से जुड़ी जानकारी है, तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं।

Email : homemoneyskills@gmail.com