Mushroom Farming को Profitable Business बनाने की पूरी Business Strategy
August 10, 2026 • homemoneyskills
मशरूम उगाना देखने में आसान लग सकता है, लेकिन profitable business बनाने के लिए सिर्फ production जानना काफी…
Read more टमाटर एक seasonal product है — कभी ₹5/kg तो कभी ₹100/kg। यही सबसे बड़ा problem है। Food industry (जैसे ketchup, sauces, snacks) को consistent taste + stable supply चाहिए, लेकिन fresh टमाटर से ये possible नहीं। यहीं Tomato Powder game बदल देता है:
NOTE : India जैसे देश में हर साल लाखों टन टमाटर बर्बाद होता है

fresh टमाटर 3–5 दिन चलता है जबकि Tomato powder 6–12 महीने आसानी से सुरक्षित रहता है साथ ही Consistent Taste & Color → हर batch में same quality होती है और Easy Storage & Transport है तो ना सड़ने का डर होता है
सबसे बड़ी बात Tomato Powder की डिमांड 12 महीने रहती है और खरीददार भी आसानी से मिल जाते है : थोक खरीददार
Namkeen & chips companies
Sauce & ketchup manufacturers
Hotels, restaurants, dhaba
Ready-to-eat food brands
Tomato Powder Business कैसे शुरू करें ??
Tomato Powder कहाँ और कैसे बेचेंगे ??
Tomato Powder के लिए जरुरी मशीने ??
Tomato Powder के लिए जरुरी लाइसेंस ??
Tomato Powder में ब्रांडिंग और लेबलिंग ??
Tomato Powder लागत और मुनाफा ??
Tomato Powder का उपयोग कहाँ-कहाँ होता ??
Tomato Powder में रिस्क क्या क्या होते है ??
सबसे पहले आपको गर्मियों के सीज़न में टमाटर खरीदने है जब किसान 5/kg बेच रहे हो या सस्ते दाम की वजह से खेत से तोड़ ही न रहे हो तो आपको अपने वजट के अनुसार ज्यादा से ज्यादा टमाटर इक्कठा कर लेना है, और फ्रेश पानी से उन्हें धो लेना है, इसके बाद slicer मशीन से चिप्स cutting कर लेनी है अब इन्हें धूप में अच्छी तरह से सुखा ले और सूखने के बाद grinding मशीन या Pulveriser Machine की सहायता से महीन पीस लेंगे और Packaging Machine से पैक कर लेंगे फिर branding और Labeling कर देंगे अब आपका Tomato Powder बेचने के लिए तैयार है
असली गेम प्रॉडक्ट बनाने का नहीं है बल्कि मार्केटिंग, ब्रांडिंग, पैकेजिंग और सेलिंग का है जो इन चारों में मास्टरी हासिल कर लेता है वहीं असली मुनाफा कमाता है और इसमें कुछ रिस्क भी होते है अगर उन्हें ध्यान नहीं दिया गया तो आपका चलता फिरता बिज़नेस बर्बाद हो सकता है
Tomato Powder की 60–65% से ज्यादा demand food processing industry से आती है—जैसे snacks/chips companies, sauce manufacturers, ready-to-eat food brands और seasoning companies etc.
1) Direct B2B deals
इसमें आप अपना प्रोडक्ट सीधे मसाला कंपनियों, स्नैक्स निर्माताओं, सूप और नूडल्स फैक्ट्रियों, होटल चेन, रेस्टोरेंट, केचप निर्माताओं और फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स को Bulk में बेचते हैं।
2) Online B2B platforms
Online B2B Platforms Tomato Powder बेचने का सबसे आसान और कम लागत वाला तरीका है। आप अपने प्रोडक्ट को IndiaMART, TradeIndia, ExportersIndia और Alibaba जैसे प्लेटफॉर्म पर लिस्ट कर सकते हैं। यहां होटल, फूड प्रोसेसिंग कंपनियां, मसाला निर्माता, स्नैक्स कंपनियां और विदेशी खरीदार सीधे सप्लायर खोजते हैं।
3) Export market
अमेरिका, कनाडा, यूएई, सऊदी अरब, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी और यूनाइटेड किंगडम जैसे देशों में भारतीय Tomato Powder की अच्छी मांग है। Export शुरू करने के लिए IEC (Import Export Code), FSSAI, GST और अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों का पालन करना आवश्यक होता है।
4) E-commerce retail
E-commerce Retail के माध्यम से Tomato Powder को सीधे ग्राहकों तक पहुंचाया जा सकता है। 100 ग्राम, 250 ग्राम, 500 ग्राम और 1 किलो जैसी छोटी पैकिंग में प्रोडक्ट को Amazon India, Flipkart, JioMart और अपनी वेबसाइट पर बेचा जा सकता है। इस मॉडल में ब्रांड बनाने का अवसर सबसे ज्यादा होता है क्योंकि ग्राहक सीधे आपके नाम और पैकेजिंग को पहचानते हैं।
टमाटर पाउडर यूनिट में सबसे पहले टमाटर वॉशिंग मशीन लगती है जिसकी कीमत लगभग 40 हजार से 1 लाख रुपये तक होती है।
उसके बाद स्लाइसर मशीन आती है जिसकी कीमत 25 हजार से 70 हजार रुपये तक हो सकती है।
सबसे महत्वपूर्ण मशीन ड्रायर होती है। छोटे स्तर पर ट्रे ड्रायर 1.5 लाख से 5 लाख रुपये तक आता है जबकि बड़े स्तर पर स्प्रे ड्रायर 15 लाख से 50 लाख रुपये तक जा सकता है

इसके बाद ग्राइंडर या पल्वराइजर मशीन लगती है जिसकी कीमत 50 हजार से 2 लाख रुपये तक होती है।
पैकेजिंग मशीन 80 हजार से 5 लाख रुपये तक मिलती है।
मशीनें दिल्ली, अहमदाबाद, राजकोट, पुणे, कोयंबटूर और हैदराबाद के फूड मशीनरी मार्केट में आसानी से मिल जाती हैं।
कई भारतीय कंपनियां अब पूरी ऑटोमैटिक टमाटर पाउडर प्लांट भी देती हैं जिसमें इंस्टॉलेशन और ट्रेनिंग शामिल होती है।
आप चाहे छोटे बिज़नेस करेंगे या बड़ा बिज़नेस पर अपने बिजनेस के हिसाब से जरूरी लाइसेंस जरूर ले ले वरना बिना लाइसेंस के आपके पास लीगल नोटिस आ सकता है और चला चलाया बिज़नेस भी बंद हो सकता है इसलिए लाइसेंस लेना बहुत जरूरी है, tomato powder के लिए कुछ जरुरी लाइसेंस
FSSAI License, product की safety, hygiene और quality standards को ensure करता है; बिना इसके आप legally food sell नहीं कर सकते। आपको छोटे स्तर पर Basic Registration, medium scale पर State License, और बड़े या export business के लिए Central License लेना पड़ता है, B2B buyers, Amazon/Flipkart और export clients सभी FSSAI number demand करते हैं
GST आपके business को “professional और trusted supplier” बनाता है, GST Registration एक tax identification system है जो Tomato Powder जैसे business को legally B2B और bulk market में sell करने की permission देता है; अगर आप companies, factories या online platforms पर बेचते हैं तो GST almost mandatory हो जाता है
MSME (Udyam) Registration आपके Tomato Powder manufacturing business को officially “micro, small या medium enterprise” बनाता है, जिससे आपको low-interest loans, subsidy, tax benefits और government schemes का direct फायदा मिलता है। और banks और buyers आपके business को ज्यादा trusted मानते हैं,
Trade License एक local authority (जैसे नगर निगम/नगर पालिका) द्वारा दिया जाने वाला permission है, जिससे आप अपने Tomato Powder business को किसी specific location पर legally operate कर सकते हैं Apply करने के लिए : आपको shop/factory address proof, ID proof और basic business details देनी होती हैं, और approval आमतौर पर 7–15 दिनों में मिल जाता है।
Trademark आपके Tomato Powder brand (name, logo, tagline) की legal पहचान होती है, जो आपको market में unique बनाती है और दूसरों को आपके brand की copy करने से रोकती है।
अगर आप Tomato Powder का medium या large plant (especially dryer, boiler या heavy machinery के साथ) लगा रहे हैं, तो Pollution NOC जरूरी होती है, जिसे State Pollution Control Board जारी करता है ताकि आपका unit air, water और waste management norms follow करे। बड़े setup में बिना NOC के penalty या plant seal होने का risk रहता है
Tomato Powder export करने के लिए बिना IEC आप foreign payment receive नहीं कर सकते। IEC (Import Export Code) एक 10-digit unique number होता है जो किसी भी business को international market में sell या purchase करने के लिए mandatory है सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप global buyers (USA, UK, OTHER COUNTRY'S) को directly supply कर सकते हैं और higher profit margin ले सकते हैं
NOTE : Start करने के लिए FSSAI + GST + Trade License बस तीनो काफी है
Tomato Powder business में branding सिर्फ नाम रखने का काम नहीं है, बल्कि यह आपके पूरे product की पहचान और market value तय करती है। एक अच्छा brand name और logo ऐसा होना चाहिए जो simple, food-related और आसानी से याद रहने वाला हो, ताकि buyer को पहली बार में ही trust feel हो;
इसके साथ एक strong tagline (जैसे “100% Natural & Pure”) आपके product की quality और promise को instantly communicate करती है।
आपका USP (Unique Selling Point)—जैसे “No Preservatives”, “Sun Dried”, “Farm Fresh”—जो आपको competitors से अलग दिखाता है
Tomato Powder के label पर दी गई जानकारी सिर्फ formalities नहीं होती, बल्कि यही आपके product की legal identity + buyer trust बनाती है।
Brand Name & Logo और “Tomato Powder” product name साफ़ लिखा होना चाहिए ताकि buyer तुरंत पहचान सके
इसके साथ Net Weight (100g, 250g, 1kg) और MRP transparent pricing दिखाते हैं।
Manufacturing Date & Expiry customer को freshness का भरोसा देते हैं,
Batch Number quality tracking और complaint handling के लिए जरूरी है,
Manufacturer Address accountability दिखाता है कि product कहाँ बना है।
Fssai logo जो बताता है कि आपका product safe और approved है
Tomato Powder का labeling करने के लिए पहले Canva में एक clean design बनाते हैं, जिसमें front side पर Brand Name, Logo, “Tomato Powder” और USP दिखाया जाता है,
back side पर सभी जरूरी details दी जाती हैं। इसके बाद label में Brand Name, Product Name, Net Weight, MRP, Manufacturing/Expiry Date, Ingredients (100% Tomato), Batch Number, Manufacturer Address और Food Safety and Standards Authority of India license number जैसी mandatory जानकारी सही-सही लिखना जरूरी है, वरना product reject हो सकता है।
फिर packaging के अनुसार size और material (waterproof/laminated sticker) choose किया जाता है, labels को local printer या VistaPrint / Printo से print करवाया जाता है, और अंत में इन्हें pouch या jar पर सीधा, साफ़ और professional तरीके से चिपकाया जाता है ताकि product market में trusted और premium लगे।
professional label आपके product को simple powder से उठाकर trusted brand बना देता है, जिससे sale और repeat orders दोनों बढ़ते हैं
Tomato powder business शुरू करने में लागत आपके एरिया - शहर, क़स्बा, गाँव के साथ-साथ मशीन के प्रकार पर डिपेंड करता है छोटी यूनिट के लिए 50000 और बड़ी यूनिट के लिए लगभग 5 लाख तक लागत लग सकती है |
टमाटर पाउडर का बाजार मूल्य क्वालिटी और ब्रांड के अनुसार 180 रुपये से 500 रुपये प्रति किलो या उससे ज्यादा तक जा सकता है। अगर सीजन में सस्ते टमाटर खरीदे जाएं तो उत्पादन लागत काफी कम हो जाती है। छोटे यूनिट में 25% से 40% तक मार्जिन संभव है। यदि कोई यूनिट रोज 100 किलो पाउडर बेचती है तो अच्छा नेटवर्क बनने पर महीने का 1 लाख से 2 लाख रुपये तक शुद्ध मुनाफा संभव हो सकता है।
NOTE : Profit का 70% depend करता है raw tomato price + buyer connection पर
PRO TIPS : Season (March–June) में सस्ता माल खरीदकर stock बनाओ → साल भर high margin मिलता रहेगा और सबसे ज्यादा कमाई B2B में है यानी BULK SUPPLY
अगर आपको यह पता चल गया कि tomato powder का इस्तेमाल कहाँ कहाँ होता तो आपको अपने टारगेट कस्टमर आसानी से मिल जायेंगे और आप ज्यादा लोगो को बेच पाएंगे तो चाहिए जानते है :-
कंपनियां ताजे टमाटर की बजाय Tomato Powder इसलिए चुनती हैं क्योंकि इसे स्टोर करना आसान होता है, जल्दी खराब नहीं होता और पूरे साल एक जैसा स्वाद देता है। यही वजह है कि इंस्टेंट फूड इंडस्ट्री में इसकी मांग लगातार बढ़ती जा रही है।
आज जो टमाटर फ्लेवर वाले चिप्स, नमकीन, पफ्स, कुरकुरे और मसाला मिक्स बाजार में बिक रहे हैं, उनमें Tomato Powder मुख्य सामग्री के रूप में इस्तेमाल होता है।,
बड़े होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और क्लाउड किचन अब तेजी से Tomato Powder का उपयोग करने लगे हैं। ग्रेवी, सॉस, पास्ता, पिज्जा बेस, चटनी और फास्ट फूड आइटम में इसे इस्तेमाल किया जाता है।
कई छोटी और मध्यम फूड प्रोसेसिंग यूनिट Tomato Powder से टोमैटो सॉस, केचप और डिप्स तैयार करती हैं। खासकर जब ऑफ-सीजन में ताजे टमाटर महंगे हो जाते हैं,
आज Ready-to-Eat भोजन का बाजार तेजी से बढ़ रहा है Pasta Mix, Curry Mix, Instant Gravy, Ready Meals और Packed Food में इसका उपयोग किया जाता है। सेना, हॉस्टल, ट्रैवल फूड और पैक्ड मील बनाने वाली कंपनियां इसे इसलिए पसंद करती हैं
आज हेल्थ फूड कंपनियां भी Tomato Powder का इस्तेमाल तेजी से कर रही हैं। Soup Premix, Healthy Drink Mix और Instant Nutrition Products में इसे मिलाया जाता है।
कुछ बेकरी प्रोडक्ट, फ्लेवर्ड ब्रेड, नमकीन बिस्किट और फूड सीज़निंग मिक्स में भी Tomato Powder डाला जाता है। इससे स्वाद के साथ-साथ रंग और फ्लेवर बेहतर होता है।
1) अगर drying process सही नहीं हुआ तो moisture रह जाता है और powder जल्दी खराब हो सकता है
2) अगर quality + price + branding strong नहीं हुई तो BULK ORDER नहीं मिलेंगे
3) Packing सही न हो तो हवा लगने से powder की quality खराब हो जाती है
4) Demand कभी-कभी कम हो जाती है, जिससे stock लंबे समय तक पड़ा रह सकता है।
5) टमाटर का दाम कभी बहुत सस्ता, कभी बहुत महंगा हो जाता है, इससे profit कम या ज्यादा हो सकता है।
6) सबसे बड़ा risk है buyer न मिलना, क्योंकि बनाना आसान है लेकिन बेचना मुश्किल है।
7) अगर LICENSE नही लोगे तो BUYER TRUST नही करेंगे जिससे TOMATO POWDER कम बिकेगा