Real Story Of Pratibha jha

प्रतिभा झा जिनके दिन की शुरुआत तानों से होती थी आज उन्होंने कामयाबी की मिसाल पेश कर सबके मुहं बंद कर दिए है प्रतिभा ने मशरूम की खेती से दरभंगा में अपनी खुद की पहचान बनाई और इसकी शुरुआत उन्होंने मात्र 500 रुपये से की थी 

mashroom farming by pratibha jha

एक ऐसी महिला जिसे लोगों के ताने से कोई फर्क ही नही पड़ा, आज वही ताने उनका टर्नओवर बन चुके है बिहार के दरभंगा में रहने वाली प्रतिभा झा, जिन्होंने ऐसा साहस दिखाया जो हजारों किसानों के लिए मिसाल बन गया ,

जो कभी 500 रूपये से शुरू हुआ था आज 2 लाख रुपये हर महीने का सफर  बन गया तो चलिए जानते है प्रतिभा झा की सफलता के सफर के बारें में …


प्रतिभा झा की Mashroom Farming में रूचि कैसे आई

mashroom farming

बचपन से ही प्रतिभा झा को मशरूम उगाने का तरीका बहुत लुभाता था, प्रतिभा झा मुजफ्फरपुर में पली बड़ी थी, लेकिन पिता के निधन हो जाने के बाद उनका विवाह कम उम्र में हो जाता है और वो जिम्मेदारियों के बंधन में बंध जाती है और

उनके ससुराल वाले रुढ़िवादी होने के कारण, महिलाओ को घर से काम करने की अनुमति नही थी, पर उन्हें खुद कुछ करने का जूनून था हालाँकि कि उनके पति उनके समर्थक थे,

इसलिए उनका हौसला और बढ़ गया और उन्होंने 2014  में mashroom farming की ट्रेनिंग लेने का फैसला लिया , 2016 में ट्रेनिंग पूरी हुई इसके बाद उन्होंने अपने पुराने घर के छोटे से कमरे 10*10 में mashroom farming  सिर्फ 500 रूपये की पूंजी के साथ शुरु की 


Mashroom Farming Start

mashroom farming at home

शुरुआत जितनी आसान दिख रही थी  mashroom farming उतनी आसान नही थी, उन्हें पहली फसल से सिर्फ1000 रूपये की कमाई हुई, उम्मीद से बहुत कम पैदावार हुई फिर भी उन्होंने हार नही मानी, अपनी गलती सुधारने के साथ साथ दिल्ली की पूसा univercity से mashroom farming की ट्रेनिंग ली,

अब उन्होंने खुद बीज बनाना शुरू किया और हर दिन 10 किलो बीज तैयार करने लगी, जिससे लगत में कमी आई और प्रॉफिट में बढ़ोत्तरी देखने को मिली 

Mashroom Farming Struggle

mashroom farming

शुरुआत में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा | इसलिए उन्होंने बाजार की आधी कीमत पर 20 रूपये प्रति किलो पर बेचना शुरू किया साथ में मशरूम का आचार , पापड़ और स्नैक्स जैसे वैल्यू ऐड प्रोडक्ट भी पेश किये

जिससे लोगो को धीरे धीरे उनके केमिकल फ्री फ्रेश मशरूम पसंद आने लगा और धीरे धीरे उन्होंने सूखे मशरूम और बीज के जरिये भी कमाई बढाई इस तरह आज वो mashroom farming से 2 लाख रूपये महिना कमा रही है 


Mahroom farming scale

pratibha jha

वो mashroom farming से सिर्फ मुनाफा नही कमा रही है बल्कि कृषि विभाग के सहयोग से 2018 से ग्रामीण लोगों को प्रशिक्षित किया और अब तक 10000 से ज्यादा किसानो को mashroom farming सिखा चुकी है

और ये सिर्फ सिखाती नही है बल्कि उनकी बाजार में बचने में भी मदद करती है उनका सपना है कि बिहार के हर जिले में mashroom farm हो